Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBusinessWeather Forecast: यूपी में बारिश कब? आ गया IMD का अपडेट, दिल्ली,...

Weather Forecast: यूपी में बारिश कब? आ गया IMD का अपडेट, दिल्ली, बिहार, पंजाब और हरियाणा में आज से और बढ़ेगी ठंड

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में आज सोमवार (19 जनवरी) से ठंड और बढ़ने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले पूरे हफ्ते में पश्चिमी हिमालयी इलाकों में इनका असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवाओं के कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड और बढ़ेगी. 

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है. सुबह के समय कई इलाकों में मध्यम और कुछ जगहों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है. अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

यूपी में और बढ़ेगी ठंड
उत्तर प्रदेश में सर्दी के साथ ही कोहरे का प्रकोप जारी है. रविवार को 50 से अधिक जिले घने कोहरे की चपेट में रहे और कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई. आज सोमवार को भी कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. कोहरे के साथ ही ठंड भी बढ़ी है. रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री हरदोई में दर्ज किया गया. अगले 3 दिन प्रदेश में और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. कहीं-कहीं घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. साथ ही 20 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है जिनमें आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर शामिल हैं.

यूपी में कब होगी बारिश
यूपी में अगले 2 दिन मौसम साफ रहने की संभावना है, जिसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. IMD के अनुसार 22 जनवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. 23 जनवरी को यूपी के दोनों हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है. अगले 2 दिन अधिकतम तापमान में काफी बदलाव होने के आसार हैं जिसके बाद अगले दो दिन धीरे-धीरे तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी और 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है. 

बिहार का मौसम
बिहार में भी ठंड का कहर जारी है. सुबह होते ही घने कोहरे की चादर चारों ओर फैल गई्. रविवार को गयाजी में बेहद घना कोहरा छाया रहा. हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकि रात में कनकनी बरकरार रही.आज भी बिहार के कई जिलों में घने कोहरे का असर देखा जा रहा है. पटना, गयाजी, बक्सर, कैमूर समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में कुहासा छाया हुआ है. 

ये भी पढ़ें

‘दोष सिद्ध होने से पहले हर…’, उमर खालिद की जमानत को लेकर जयपुर में क्या बोले पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments