Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBusinessकाजीरंगा कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे PM मोदी, 2 अमृत भारत ट्रेन को...

काजीरंगा कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे PM मोदी, 2 अमृत भारत ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (18 जनवरी) को असम दौरे के दूसरे दिन काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे. इसके अलावा दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि वह नगांव जिले के कालियाबोर में प्रमुख विकास परियोजनाओं के ‘भूमि पूजन’ के लिए उत्सुक हैं.

काजीरंगा को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “आज मैं कालियाबोर, असम में काजीरंगा के ऊपर 35 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर समेत प्रमुख विकास कार्यों के भूमि पूजन को लेकर उत्सुक हूं. इससे विशेष रूप से मानसून के दौरान जानवरों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा.” उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी, जिससे असम के लोगों के लिए रेल संपर्क सुविधा में सुधार होगा.

हिमंत विश्व शर्मा ने जताया पीएम मोदी का आभार
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पीएम मोदी की पोस्ट को लेकर कहा कि काजीरंगा के ऊपर एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण वन्यजीवों को संरक्षित करने और संपर्क सुविधा को मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने कहा, “भूमि पूजन और अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने से असम के विकास की यात्रा को और गति मिलेगी. असम की जनता की ओर से मैं आपका धन्यवाद करता हूं.”

असम के बाद बंगाल जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या-रोहतक को भी डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे. वह कालियाबोर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, फिर दोपहर के आस-पास पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे.

पीएम मोदी शनिवार को असम के 2 दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे थे और उन्होंने शहर के सरुसजाई क्षेत्र के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्टेडियम में बोडो लोक नृत्य ‘बागुरुम्बा’ का आनंद लिया, जिसमें 10,000 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया.

ये भी पढ़ें

कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड, जानें अन्य राज्यों का मौसम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments