Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBusinessबीजेडी का चौंकाने वाला एक्शन, राज्यसभा चुनाव से पहले दो विधायकों को...

बीजेडी का चौंकाने वाला एक्शन, राज्यसभा चुनाव से पहले दो विधायकों को पार्टी से निकाला

राज्यसभा चुनाव से पहले गुरुवार को बीजू जनता दल यानी बीजेडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मौजूदा विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. बीजेडी के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया. विधायकों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप पर कार्रवाई की गई है. पार्टी ने इससे अधिक अपने आधिकारिक बयान में और कुछ नहीं बताया है. हालांकि, राज्यसभा चुनाव से पहले हुई विधायक अरविंद मोहपात्रा और विधायक सनातन महाकुड पर कार्रवाई ने एक सस्पेंस जरूर बनाया है. 

पटनायक ने मीडिया के सामने लगाई थी फटकार
केन्दुझर संसदीय क्षेत्र की चंपुआ विधानसभा से विधायक महाकुड के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद की जा रही थी, क्योंकि वह कुछ वक्त से पार्टी की गतिविधियों से अलग भी हो गए थे. उनपर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ बढ़ती दोस्ती और पार्टी की आलोचना करने पर कार्रवाई हुई है. पिछले साल पार्टी की गतिविधियों में मौजूद न रहने पर उन्हें पटनायक द्वारा मीडियाकर्मी की मौजूदगी में फटकार भी लगाई थी. साथ ही कहा था कि वो बीजेपी की ओर झुक रहे हैं.

2024 में महाकुड ने बीजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में उन्होंने भारी अंतर जीत हासिल की थी. वह पार्टी में सबसे अमीर विधायकों में से एक हैं. 2024 के चुनावी हलफनामे में उन्होंने 227 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी. 

पार्टी संस्थापक सदस्य मोहपात्रा के विधायक बेटे को भी किया निलंबित
बीजेडी ने जिन दूसरे विधायक को संस्पेंड किया है, उनमें अरविंद मोहपात्रा भी एक नाम हैं. वह केंद्रपाड़ा संसदीय क्षेत्र की पटकुरा विधानसभा से विधायक रहे हं. वह बीजेडी के संस्थापक सदस्य में रहे वरिष्ठ नेता बिजोय मोहपात्रा के बेटे हैं. विदेश में कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ने के बाद 2024 में विधायक बने. 

अरविंद ने पार्टी की तरफ से हुई कार्रवाई पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कभी भी किसी भी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल नहीं हुए. बीजेडी के अनुशासित सदस्य रहे हैं. कार्रवाई से पहले उनसे संपर्क भी नहीं किया गया. पार्टी की तरफ से कारण बताओ नोटिस भी नहीं मिला. मुझे निलंबन के बारे में सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त हुई है. 

बीजेडी के सीनियर नेता ने क्या कहा? 
इस कार्रवाई पर बीजेडी के विधायक दिव्य शंकर मिश्रा का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष के पास पार्टी विरोधी काम में शामिल होने के पर्याप्त सबूत और खुफिया जानकारी हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी का यह संदेश कि जो भी पार्टी विरोधी काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पार्टी अध्यक्ष हमेशा सभी पहलुओं की जांच कर उनपर विचार कर ही कार्रवाई करते हैं. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments