Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeBusinessBMC Election Results 2026: BMC चुनाव का रिजल्ट आज, 35 फीसदी उम्मीदवारों...

BMC Election Results 2026: BMC चुनाव का रिजल्ट आज, 35 फीसदी उम्मीदवारों के पास करोड़ों की संपत्ति, देखें धनकुबेरों की पूरी लिस्ट

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के नतीजा शुक्रवार (16 जनवरी 2026) को घोषित होना है. इससे पहले चुनाव में उम्मीदवारों की तरफ से दाखिल किए गए हलफनामे से करोड़पति उम्मीदवारों के बारे में पता चला है. बीएमसी चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवारों की बात करें तो सबसे पहला नाम मकरंद नार्वेकर का आता है, जो बीजेपी नेता हैं और महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर के भाई हैं. 47 वर्षीय मकरंद नार्वेकर दो बार के नगरसेवक रह चुके हैं और पेशे से वकील हैं. उनके हलफनामे के अनुसार, उन्होंने 124 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. अगर पिछले वर्षों से तुलना करें तो उनकी संपत्ति में जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है.

मकरंद नार्वेकर की संपत्ति साल 2012 में 3.67 करोड़ थी. साल 2017 में ये 6.32 करोड़ और साल 2026 में 124 करोड़ रुपये हो गई. हलफनामे में यह भी सामने आया है कि मकरंद नार्वेकर ने अक्टूबर 2022 से नवंबर 2025 के बीच अलीबाग में 27 ज़मीन के टुकड़े खरीदे. उनका कहना है कि अटल सेतु (मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक) और रो-रो फेरी सेवा जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की वजह से इन संपत्तियों की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई.

35 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति

मकरंद नार्वेकर अकेले नहीं हैं. बीएमसी चुनाव में करीब 35 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं. इसमें वार्ड 225 की उम्मीदवार हर्षिता नार्वेकर है. उनकी घोषित संपत्ति 63.62 करोड़ रुपये है. साल 2017 में ये आंकड़ा 10.74 करोड़ रुपये था. हर्षिता  मकरंद नार्वेकर की भाभी है. इस लिस्ट में  कलीना के समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार सना अब्बास कुरैशी का नाम भी है, जिसकी घोषित संपत्ति 60.3 करोड़ रुपये है. वह बीएमसी चुनाव की सबसे अमीर महिला उम्मीदवारों में शामिल है. पूर्व विधायक सदा सरवणकर के बेटे समाधान सरवणकर भी करोड़पति उम्मीदवारों की लिस्ट में है. उनकी घोषित संपत्ति 46.59 करोड़ रुपये है, जो साल 2017 में 9.43 करोड़ रुपये थी. पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर की घोषित कुल संपत्ति 5 करोड़ 26 लाख रुपये है. साल 2017 में 1 करोड़ 61 लाख 53 हजार रुपये की संपत्ति थी. यानी करीब 8 वर्षों में उनकी संपत्ति में लगभग 3.65 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है.इस तरह, उनकी संपत्ति में 7 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है. यामिनी जाधव (वार्ड संख्या 209) की संपत्ति  14 करोड़ 57 लाख रुपये है.

पूर्व शिवसेना मेयर की संपत्ति

दादर शिवाजी पार्क से प्रिया सरवणकर उम्मीदवार है, जिनकी घोषित संपत्ति 12.16 करोड़ रुपये है. पूर्व शिवसेना मेयर श्रद्धा जाधव की घोषित संपत्ति 46.34 करोड़ रुपये है. वह 2009 से 2012 तक मुंबई की मेयर रहीं हैं. जहां एक ओर करोड़ों की संपत्ति वाले उम्मीदवार हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनकी संपत्ति बेहद सीमित है, लेकिन हौसले बुलंद हैं. इसमें बांद्रा से निर्दलीय उम्मीदवार अशोक गुप्ता का नाम है, जो पेशे से पान बेचते हैं. उनकी घोषित संपत्ति 1.6 करोड़ रुपये, जिसमें SRA घर, बचत और पत्नी के गहने शामिल.

ये भी पढ़ें: BMC Exit Poll 2026: मराठी और मुस्लिम वोटर्स की पसंद कौन? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments