Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeBusinessपश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में BDO ऑफिस में तोड़फोड़ पर एक्शन,...

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में BDO ऑफिस में तोड़फोड़ पर एक्शन, FIR दर्ज, एसआईआर के विरोध में दिखा उग्र प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में वीडियो ऑफिस में हुई तोड़फोड़ की घटना पर एफआईआर दर्ज की गई है. यहां किशनगंज सीमा से सटे उत्तर दिनाजपुर जिले के चाकुलिया में एसआईआर के विरोध में उग्र प्रदर्शन देखने को मिला. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में जमकर तोड़ फोड़ की. इसके साथ ही सड़क पर आगजनी कर यातायात को बाधित कर दिया. 

एसआईआर में किए जा रहे सत्यापन के चलते देखने को मिली नाराजगी

मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन  की सत्यापन सुनवाई के लिए बार-बार नोटिस जारी किए जाने से नाराज थे. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें बार-बार सुनवाई के लिए बुलाकर परेशान किया जा रहा है. मालूम हो कि प्रदर्शनकारी ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर कार्यालय में तोड़फोड़ की और कीमती सामानों को आग के हवाले कर दिया. कार्यालय के दस्तावेजों और फर्नीचर को काफी नुकसान पहुंचाया गया है.

पुलिस के साथ की प्रदर्शनकारियों ने धक्का मुक्की
प्रदर्शनकारियों ने अन्य कार्यालय को भी निशाना बनाया. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की की गई. मिली जानकारी के मुताबिक उपद्रव की इस घटना में चाकुलिया थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं. भीड़ ने पुलिस के वाहनों में भी तोड़फोड़ की. 

पुलिस इलाके में शांति बहाल की कोशिशों में जुटी

प्रदर्शनकारियों ने सुबह से ही सड़क पर टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया था. पुलिस द्वारा शांति बहाली हेतु प्रयास किया जा रहा है और जिले में पुलिस अलर्ट मोड पर है. पुलिस के द्वारा कई राउंड आंसु गैस के गोले छोड़े गए हैं. घटना के बाद इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

इस साल पश्चिम बंगाल में होने हैं विधानसभा चुनाव
दरअसल, पश्चिम बंगाल में अगला विधानसभा चुनाव 2026 में होने जा रहा है. यहां 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव मार्च–अप्रैल 2026 में किए जाने की उम्मीद है. अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हो सकी है. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त हो जाएगा. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments