Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBusinessRTI डेटा लीक की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, फिर सांसद से की...

RTI डेटा लीक की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, फिर सांसद से की लूट, मुंबई का युवक गिरफ्तार

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश पुलिस ने मुंबई लोकल पुलिस की मदद से 10 जनवरी को गिरगांव निवासी के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर आंध्र प्रदेश के एक सांसद को ब्लैकमेल कर उनसे 70,000 रुपए की उगाही की साजिश रचने का आरोप है.

आरोप है कि उसने संसद के खिलाफ कथित तौर पर RTI (सूचना का अधिकार) से जुड़ा डेटा लीक न करने के बदले में उनसे पैसे मांगे थे. आरोपी की पहचान वृशांत वाडके के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार वाडके ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर संसंद से 5 कोरड़ रुपये की उगाही करने की साजिश रची थी, जो अभी भी फरार हैं. 

RTI जानकारी आधार पर सांसद को ब्लैकमेल करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, वाडके ने कथित तौर पर आरटीआई के जरिए सांसद के खिलाफ कुछ जानकारी हासिल की थी और केंद्रीय एजेंसियों के साथ जानकारी साझा न करने के बदले में उनसे पैसे की मांग करते हुए उन्हें ब्लैकमेल करता रहता था.

फौन पर लगातार परेशान किए जाने के बाद सांसद ने अपने निजी सहायक (PA) को आंध्र प्रदेश के मयदुकुर भेजने पर सहमति जताई. वहीं, वाडके ने अगस्त 2024 में अपने सहयोगी हर्षवर्धन को वहां भेजा.

कडप्पा में पीए से चाकू की नोक पर 70 हजार लूटे

पुलिस ने बताया कि कडप्पा (वाईएसआर) जिले में हुई बैठक के दौरान हर्षवर्धन और उसके साथियों ने कथित तौर पर चाकू की नोक पर सांसद से 70,000 रुपये लूट लिए. पुलिस इस मामले में एक अन्य आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है और आगे की जांच जारी है.

आंध्र प्रदेश पुलिस ने अगस्त में मैदुकुर पुलिस स्टेशन में भारतीय अधिनियम की धारा 308(5), 351(2), 127(2) और 3(5) के तहत वृषांत वाडके और उसके चार साथियों के खिलाफ दर्ज की थी. 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम मुंबई पहुंची और 9 जनवरी को मुंबई के वीपी रोड पुलिस स्टेशन की मदद से वृशांत वाडके को गिरफ्तार कर लिया. सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 10 जनवरी को उसकी औपचारिक गिरफ्तारी दर्ज की गई और उसे मयदुकुर की स्थानीय अदालत में पेश किया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments