Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBusinessबेंगलुरु में 6 वर्षीय बच्ची की हत्या, प्लास्टिक बैग में लिपटा शव...

बेंगलुरु में 6 वर्षीय बच्ची की हत्या, प्लास्टिक बैग में लिपटा शव नाले से हुआ बरामद

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शहर के पॉश इलाके व्हाइट फील्ड के पास एक छह वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई है. बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव प्लास्टिक बैग में लपेटकर नाले में फेंक दिया गया था.

प्राथमिक जांच में पुलिस को संदेह है कि यह हत्या बच्ची के माता-पिता और एक पड़ोसी के बीच हुए निजी विवाद का नतीजा हो सकती है. बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार और संदिग्ध पड़ोसी दोनों ही पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और व्हाइट फील्ड इलाके में प्रवासी मजदूर के तौर पर काम कर गुजर बसर कर रहे थे.

थाने में बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था
बता दें कि सोमवार (5 जनवरी, 2025) दोपहर को व्हाइट फील्ड पुलिस थाने में बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. प्राथमिकी (FIR) दर्ज होने के बाद पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया. इस तलाशी अभियान के दौरान करीब आधी रात के समय नल्लूरहल्ली के टेम्पल रोड पर एक नाले से बच्ची का शव बरामद हुआ.

बच्ची के गले में प्लास्टिक की रस्सी मिली-डीसीपी 
व्हाइट फील्ड के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सैदुलु अदावथ ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि बच्ची के गले में प्लास्टिक की रस्सी पाई गई है. प्रारंभिक तौर पर अन्य कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं. 

संदिग्ध की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित
डीसीपी सैदुलु अदावथ ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि गला घोंटकर हत्या की गई है. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं और मामले की गहन जांच जारी है.

ये भी पढ़ें

महादेव ऑनलाइन बुक केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments