Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBusinessबांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान नहीं खेल पाएंगे IPL, BCCI के फैसले...

बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान नहीं खेल पाएंगे IPL, BCCI के फैसले पर आया शशि थरूर का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार और हिंसा को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया है. BCCI के इस फैसले को लेकर अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर बांग्लादेशी गेंदबाज के बचाव में उतरे हैं.

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दी तीखी प्रतिक्रिया

तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए BCCI के फैसले पर निंदा की है. उन्होंने कहा कि किसी भी क्रिकेटर को उसके देश की राजनीतिक स्थिति के कारण सजा देना गलत है. थरूर ने शनिवार (3 जनवरी, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मामले को लेकर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने अपने पोस्ट में बीसीसीआई के फैसले पर असहमति जताते हुए सवाल किया कि अगर यह खिलाड़ी किसी दूसरे धर्म से होता तो क्या BCCI इसी तरह का फैसला लेता?

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘इस मामले पर मैं अपने पुराने विचारों को दोहरा रहा हूं. अब जबकि BCCI ने निंदनीय तरीके से मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर कर दिया है और अगर बांग्लादेश का वह खिलाड़ी लिटन दास या सौम्य सरकार होता तो? हम यहां किसे सजा दे रहे हैं. एक देश को, एक शख्स को या उसके धर्म को? खेल को लेकर यह बेतुका राजनीतिकरण हमें कहां लेकर जाएगा?’

KKR ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को किया रिलीज

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया कि वह 9.2 करोड़ रुपये में खरीदे गए बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दे. बोर्ड ने फ्रेंचाइजी को यह भरोसा भी दिलाया कि मुस्ताफिजुर रहमान को रिप्लेस करने के बाद एक नए खिलाड़ी को साइन करने के लिए अनुमति भी दी जाएगी, जिसके बाद केकेआर ने रहमान को टीम से रिलीज कर दिया.

यह भी पढ़ेंः नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची लग्जरी सुविधाओं से लैस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया निरीक्षण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments