Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBusinessTelangana: गहनों के लिए मकान मालकिन का किया मर्डर, सूटकेस में शव...

Telangana: गहनों के लिए मकान मालकिन का किया मर्डर, सूटकेस में शव डाल नदी में फेंका, ऐसे पकड़ा गया

Hyderabad News: हैदराबाद के नाचराम पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. मल्लापुर इलाके में रहने वाली 65 साल के बुजुर्ग महिला सुजाता की उसी के घर में किराए पर रहने वाले कैब ड्राइवर ने सोने के गहनों के लालच में बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने इस जघन्य वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

किराएदार बना हत्यारा

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान आंध्र प्रदेश के रहने वाले अंजीबाबू के रूप में हुई है. वह सुजाता के घर में किराए पर रहकर कैब ड्राइवर का काम करता था. सुजाता अकेली रहती थीं और उनके पास काफी मात्रा में सोने के गहने थे. अंजीबाबू ने यह बात नोटिस की और धीरे-धीरे उनके गहनों पर उसकी नीयत खराब हो गई. उसने गहनों को हासिल करने के लिए हत्या की साजिश रच डाली.

पिछले हफ्ते मौका पाकर अंजीबाबू ने बुजुर्ग महिला का गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने सुजाता के शरीर से सोने के गहने उतार लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने दो दोस्तों की मदद ली ताकि सबूत मिटाए जा सकें.

सूटकेस में भरकर शव नदी में फेंका

हत्या के बाद आरोपी ने शव को एक सूटकेस में पैक किया. इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ कार में शव लेकर निकला. सूटकेस ले जाते हुए आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया. बाद में शव को गोदावरी नदी में फेंक दिया गया. इस दौरान आरोपी को लगा कि उसका जुर्म कभी सामने नहीं आएगा.

जब सुजाता कई दिनों तक नजर नहीं आईं तो उनके परिजनों को चिंता हुई. उन्होंने नाचराम पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच के दौरान अंजीबाबू का व्यवहार संदिग्ध पाया गया.

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस ने अंजीबाबू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की. पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली और शव को ठिकाने लगाने की पूरी जानकारी दी. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गोदावरी नदी से बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया.

पुलिस ने मुख्य आरोपी अंजीबाबू और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से लूटे गए सोने के गहने भी बरामद कर लिए गए हैं. तीनों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments