Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBusinessऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तानी नेता से मिले विदेश मंत्री...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तानी नेता से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर, ढाका में क्यों हुई मुलाकात?

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है. उनका अंतिम संस्कार ढाका में हुआ है. इस दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे. 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खालिदा जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात की. उन्होंने अपनी शोक संवेदना भी प्रकट की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से एक पत्र भी उन्हें सौंपा. 

इस मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर वहां मौजूद पाकिस्तान के सीनियर राजनेता से भी मिले. इसकी तस्वरी सोशल मीडिया पर जारी की गई हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह भारत और पाकिस्तान के वरिष्ठ नेताओं की पहली मुलाकात है. 

किस पाक राजनेता से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर?
विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के राजनेता सरदार अयाज सादिक से हाथ मिलाया. वह पाकिस्तान असेंबली के नेशनल असेंबली स्पीकर हैं. यह एक अन-ऑफिशियल मुलाकात है, जो दोनों नेताओं के बीच हुई है. दोनों के बीच आपसी संबंध को लेकर किसी भी तरह की चर्चा नहीं हुई है. इन तस्वीरों को दोनों देश के विदेश मंत्रालय से जारी भी नहीं किया गया है. 

कौन हैं सरदार अयाज सादिक?
विदेश मंत्री जयशंकर ने जिस पाकिस्तान के राजनेता से मुलाकात की है, उन सरदार अयाज को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी नेताओं में माना जाता है. अयाज ने बालाकोट स्ट्राइक पर तब के पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद की खिल्ली भी उड़ाई थी. तब उन्होंने कहा था कि महमूद ने बोला था कि अगर भारतीय पायलट अभिनंदन को रिहा नहीं किया गया तो भारत हमला कर देगा. 

दिवगंत पति की कब्र के बगल में किया सुपुर्द-ए-खाक
पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया को ढाका के मानिक मियां एवेन्यू में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इसमें अन्य देशों के गणमान्य व्यक्ति समेत नेता और प्रतिनिधी शामिल हुए. उनको राजकीय सम्मान के साथ 3.30 बजे उनके पति दिवंगत राष्ट्रपति और स्वतंत्रता सेनानी जियाउर रहमान की कब्र के बगल में सुपुर्द ए खाक किया गया. वह पाकिस्तान की तीन बार प्रधानमंत्री रहीं. इसके अलावा वह बीएनपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहीं. उनका लंबी बीमारी के चलते 80 की उम्र में ढाका में निधन हो गया था. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments