Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBusinessबांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया के जनाजे में भारत की ओर...

बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया के जनाजे में भारत की ओर से कौन होगा शामिल? सामने आया नाम

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की अध्यक्ष खालिदा जिया का निधन हो चुका है. बीएनपी अध्यक्ष ने मंगलवार (30 दिसंबर, 2025) को अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली. वहीं, उनके निधन के बाद अब उनके जनाजे में शामिल होने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर बुधवार (31 दिसंबर, 2025) को बांग्लादेश की राजधानी ढाका की यात्रा पर जाएंगे.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर खालिदा जिया के अंतिम यात्रा में भारत सरकार और देश की जनता का प्रतिनिधित्व करेंगे.

पीएम मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर जताई संवेदना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की पूर्व पीएम बेगम खालिदा जिया के निधन पर संवेदना जताई है. उन्होंने मंगलवार (30 दिसंबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में पीएम मोदी ने साल 2015 में खालिदा जिया के साथ हुई अपनी मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की. 

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘ढाका में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन का समाचार जानकर अत्यंत दुःख हुआ. हम उनके शोकाकुल परिवारजनों और बांग्लादेश के सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. ईश्वर उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’

उनका नजरिया हमारे सहयोग को मार्गदर्शन देता रहेगा- पीएम मोदी

उन्होंने आगे कहा, ‘बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. मुझे 2015 में ढाका में उनके साथ हुई अपनी मुलाकात याद है. हमें आशा है कि उनका दृष्टिकोण और विरासत हमारे आपसी सहयोग को आगे भी मार्गदर्शन देता रहेगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.’

दिल और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहीं थीं खालिदा जिया

दरअसल, बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया दिल और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहीं थीं. इसी कारण ने खालिदा जिया को पिछले महीने 23 नवंबर, 2025 को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उनकी तबीयत में लगातार उतार-चढ़ाव आता रहा. अपनी आखिरी दिनों में वह निमोनिया से भी जूझ रही थीं और करीब 36 दिनों तक डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रहीं. इस दौरान उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. 

यह भी पढ़ेंः खालिदा जिया के निधन पर बोले बांग्लादेश के पूर्व मंत्री- कट्टर सियासी दुश्मनी के बावजूद शेख हसीना ने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments