Saturday, March 28, 2026
spot_img
HomeBusinessAviva Baig Religion: किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं प्रियंका गांधी वाड्रा...

Aviva Baig Religion: किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं प्रियंका गांधी वाड्रा की होने वाली बहू अवीवा बेग?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ड वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की पर्सनल लाइफ इन दिनों चर्चाओं में है. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि रेहान ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है. दोनों सात साल से रिलेशनशिप में हैं और अब दोनों इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहते हैं.

रेहान और अवीवा की सोशल मीडिया प्रोपाइल्स से पता चला है कि दोनों फोटोग्राफी के शौकीन हैं और प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी हैं. जैसे ही दोनों की सगाई की खबरें सामने आईं, वैसे ही अवीवा बेग को लेकर लोगों के मन में तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं कि वह कौन हैं, किस धर्म से हैं और क्या करती हैं.

अवीवा बेग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने बायो में लिखा है कि वह एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं और वह दिल्ली की रहने वाली हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है और दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से ह्यूमेनिटीज की पढ़ाई की. 

अवीवा एक फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी Atelier 11 की को-फाउंडर हैं. यह कंपनी देशभर में कई एजेंसी, ब्रांड्स और क्लाइंट्स के लिए काम करती है. अवीवा की फोटोग्राफी रोजमर्रा की जिंदगी को दर्शाती है. वह कई आर्ट प्रोग्राम्स में भी अपने काम को दर्शा चुकी हैं. मेथड गैलरी (2023) के साथ ‘यू कैन नोट मिस दिस’, इंडिया आर्ट फेयर्स यंग कलेक्टर प्रोग्राम में ‘यू कैन नोट मिस दिस’ और द कूरम क्लब (2019) के इल्यूजरी वर्ल्ड और इंडिया डिजाइन आईडी और के2 इंडिया (2018) प्रदर्शनियों में भी उनकी कलात्मक दृष्टि की झलक देखी जा चुकी है. 

अवीवा बेग ने मीडिया एंड कम्यूनिकेशन में भी काम किया है. PlusRymn में उन्होंने इंटर्नशिप की, PROPAGANDA में जूनियर प्रोजेक्ट मैनेजर, आर्ट चेन इंडिया में मार्केटिंग इंटर्न और I-Parliament के द जर्नल में चीफ-इन-एडिटर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं. वह वर्व मैग्जीन इंडिया और क्रिएटिव इमेज मैग्जीन में भी इंटर्नशिप कर चुकी हैं. फोटोग्राफी के अलावा अवीवा की फुटबॉल में भी दिलचस्पी है और वह नेशनल लेवल पर फुटबॉल खेल चुकी हैं.

किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं अवीवा बेग?
अवीवा बेग के धर्म को लेकर भी काफी चर्चा है कि वह किस धर्म और जाति से ताल्लुक रखती हैं. बेग सरनेम आमतौर पर भारत और पाकिस्तान में मुस्लिम समुदाय के अंदर मुगल वंश से जुड़े लोग इस्तेमाल करते हैं. इसे एक उच्च सामाजिक प्रतिष्ठा वाला सरनेम माना जाता है. उज्बेकिस्तान, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान और भारत के उत्तरी हिस्से और कश्मीर में व्यापक रूप से लोग इस सरनेम का इस्तेमाल करते हैं. उत्तर भारत और पाकिस्तान में बेग सरनेम वाले लोगों में सुन्नी मुस्लिमों की संख्या ज्यादा है. वहीं, रेहान वाड्रा की बात करें तो प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा एक बिजनेसमैन हैं और उन्हें क्रिश्चन धर्म से माना जाता है और मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जाता है कि उन्होंने बाद में हिंदू धर्म अपना लिया था. 

यह भी पढ़ें:-
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान की गर्लफ्रेंड अवीवा संग इंगेजमेंट, जानें कौन हैं वाड्रा परिवार की होने वाली बहू?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments